रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष बने राजनारायण सिंह

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकारों की आवाज माने जाने वाले संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव (संगठन) डा. नरेश पाल सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार राजनारायण सिंह को अलीगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन से अलीगढ़ मंडल के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

राजनारायण सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और पत्रकारों की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन के बाद पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान ने कहा कि राजनारायण सिंह एक कर्मठ और निर्भीक पत्रकार हैं। उनके नेतृत्व में अलीगढ़ मंडल का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा मिलेगी। मनोनयन के उपरांत राजनारायण सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार कई बार कठिन परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाते हैं। मैं उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा और हर स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करूंगा।

संगठन के अलीगढ़ जिला संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष योगेश कौशिक ने कहा कि राजनारायण सिंह मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से न केवल अलीगढ़ मंडल, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी। वे सदैव पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं और भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मथुरा जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बुलंदशहर अध्यक्ष विजय राघव, अलीगढ़ अध्यक्ष अनिल गोविल, महामंत्री विवेक शर्मा, करण चौधरी, हृदेश चौधरी, राजीव शर्मा, विश्वास शर्मा, राजपाल सिंह आर्य, अमन मलिक, अमित शर्मा, कोमल सिंह, धनेश रावत, अनार सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित टाइगर आदि ने उन्हें बधाई दी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में पत्रकार हित में कई नए कार्यक्रम और संवाद श्रृंखलाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि जमीनी स्तर तक कार्यरत पत्रकारों को प्रशिक्षण, सम्मान और संरक्षण मिल सके।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!