रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेशिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इगलास। बेशिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कस्बा के हाथरस रोड स्थित एलबीके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार सहयोगी रहे। विशिष्ट अतिथि बीएसए डा. राकेश सिंह, एबीएसए राम शंकर कुरील एवं शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री राजेश कटारा रहे। अध्यक्षता प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। खेलों का शुभारंभ विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया। संचालन नीरज सिंह एवं नीतेंद्र सिंह किया। इस अवसर पर राजवीर सिंह, यशपाल, अशोक कुमार, भानु प्रताप सिंह, दिगबर सिंह, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अमित कटारा, शैलेंद्र कुमार, प्रामोद हिंडोल, अनिल वर्मा, मुकेश सिंह, हरगोविंद आदि थे।

प्राथमिक वर्ग बालक 50 मीटर में सलमान प्रथम, लकी द्वितीय, करण तृतीय, 100 मीटर बालक वर्ग करण प्रथम, अरुण द्वितीय, आयम तृतीय, 200 मीटर बालक वर्ग जानू प्रथम, मयक द्वितीय, अंशु तृतीय, 400 मीटर बालक वर्ग जानू प्रथम, अलीम द्वितीय, कृष्णकांत तृतीय, 50 मीटर बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, शाहीन द्वितीय, अंजु तृतीय, 100 मीटर में तराना प्रथम, पायल द्वितीय, शाइन तृतीय, 200 मीटर निशा प्रथम, इलमा द्वितीय, तमन्ना तृतीय, 400 मीटर तराना प्रथम, निशा द्वितीय, तानिष्का तृतीय, उच्च प्राथमिक वर्ग 100 मीटर में गोविंद प्रथम, शिवम द्वितीय, शेखर तृतीय, 200 मीटर में साहिल प्रथम, आदर्श द्वितीय, देव कुमार तृतीय, 400 मीटर में आदित्य प्रथम, देवा द्वितीय, यूशफ तृतीय, 600 मीटर में मयक प्रथम, सौरभ द्वितीय, चिराग तृतीय, बालिका वर्ग 200 मीटर उच्च प्राथमिक वर्ग में दिया प्रथम, आयुषी द्वितीय, मनीषा तृतीय, 400 मीटर में योग्यता प्रथम, अनूप्रिया द्वितीय, खुशी तृतीय, 600 मीटर में साक्षी प्रथम, महक द्वितीय, मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!