लखटोई में 44वीं वार्षिक अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
इगलास। क्षेत्र के लखटोई गांव में 44वीं वार्षिक अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
व्यवस्थापक देवीराम शर्मा ने बताया कि गांव में प्रतिवर्ष प्रतियोगिता 1982 से होती आ रही है। प्रतिभाओं को स्थानीय प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलता है। इसलिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। ऊंचीकूद में अश्वनी मुरवार प्रथम, करन पालखेड़ा द्वितीय और विशाल मुरवार तृतीय रहे। लंबीकूद में बीनू चौधरी जयपुर में पहले, करन पालखेड़ा द्वितीय और सुधीर शर्मा आगरा में तृतीय रहे। रंजना परसौली, पायल शर्मा अलीगढ़ और उमा तिवारी इगलास ने महिला दौड़ में स्थान प्राप्त किया। पुरुष दौड़ में लवकुश लोहागढ़, तेजवीर परखम और रामू बीठना विजयी रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडल और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। जिला एथलेटिक संघ के सचिव विवेक कुमार ने निर्णायक भूमिका निभाई। इस मौके पर हरिशंकर शर्मा, राधारमण शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, जगदीश रावत, अशोक रावत, बनवारीलाल, चंद्रपाल रावत, रमेश, वीरपाल रावत, विक्रम बाबू, सत्यप्रकाश शर्मा, कालीचरन पाठक, धीरज रावत, जयप्रकाश रावत, नीरज रावत, बृजेश रावत, बृजमोहन, हुब्बलाल बघेल, विपिन वशिष्ठ आयोजकों ने बताया कि दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।