रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जैव प्रौद्योगिकी से सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति पर डा. सोनी सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी एवं जीवन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. सोनी सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “बायोटेक्नोलॉजी-ड्रिवेन सॉल्यूशन्स फॉर अचिविंग द एसडीजीज” का विमोचन किया गया। विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य तथा डा. लव मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने लेखिका को पुस्तक के लिए बधाई दी।

कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में सतत विकास वैश्विक प्राथमिकता बन चुका है। ऐसे में जैव प्रौद्योगिकी आधारित वैज्ञानिक समाधान भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी उत्तर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और वैज्ञानिक समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में शोध को नई गति प्रदान करेगी। पुस्तक की लेखिका डा. सोनी सिंह ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थी, शिक्षकों तथा जैव प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं सतत विकास के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!