रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्रकार हितों और संगठन मजबूती पर किया मंथन

-अलीगढ़ के गभाना में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक
अलीगढ़ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह के निर्देशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह की अध्यक्षता में कस्बा गभाना में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री योगेश कौशिक ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत एकजुटता और अनुशासन में निहित है। ग्रामीण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन सदैव अपने सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।


मंडल उपाध्यक्ष करन चौधरी ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संगठन के संघर्ष पर बल दिया और कहा कि ग्रामीण स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मंडल महामंत्री विवेक शर्मा ने संगठनात्मक ढांचे को तहसील स्तर से लेकर ब्लाक व ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। पवन कमल के संपादक पंकज शर्मा ने पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्षता, सत्यता और विश्वसनीयता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में आगामी अलीगढ़ महोत्सव (नुमाइश) में ऐतिहासिक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कराने पर विचार-विमर्श हुआ। इस पर जिला महामंत्री अमन मलिक व जिला उपाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं जिला उपाध्यक्ष सत्या पंडित और गभाना तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी विचार व्यक्त कर स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में संयोजक अमित शर्मा एवं धर्मेंद्र ठाकुर ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संप्रेक्षक एमएस सैफी, इगलास तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संजय भारद्वाज, विष्णु शर्मा, मोहित शर्मा, योगेश उपाध्याय, निर्देश दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, चेतन वार्ष्णेय, आकाश शर्मा, राजेश अग्रवाल, दिपांशु माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!