मंगलायतन विश्वविद्यालय में ‘हाइक एजुकेशन’ का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से परिसर में प्रसिद्ध एडटेक कंपनी हाइक एजुकेशन (Hike Education) के सौजन्य से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. लव मित्तल एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि कंपनी के एवीपी (सेल्स) मयंक सिंह को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कॉर्पोरेट प्रस्तुतीकरण के दौरान मयंक सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हाइक एजुकेशन की कार्यप्रणाली, वर्क कल्चर और ऑनलाइन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कंपनी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को पेशेवर करियर की शुरुआत, आधुनिक कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं और करियर विकास के अवसरों के बारे में बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्य, संकाय अध्यक्ष व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन छात्रा आयशा अंसारी ने किया।