श्याम बाबा का सजा फूल बंगला
इगलास। क्षेत्र के गांव साथिनी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर कामिका एकादशी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबा खाटू श्याम का मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के साथ ही परिक्रमा की। वहीं, भजन कीर्तन में श्रद्धालु जमकर झूमे। महंत श्याम सुंदर ने बताया कि श्याम प्रभु को कलयुग का देवता माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इन्हें हारे का सहारा बनने का वरदान दिया था। मंदिर पर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।