रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नि:शुल्क शिविर में 105 मरीजों ने कराई नेत्रों की जांच

इगलास। क्षेत्र के गांव हस्तपुर में रविवार को निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के मरीजों ने आंख से संबंधित आंख का लाल होना, पानी गिरना, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि रोगों की जांच कराई। वहीं, शिविर में चश्में के नंबर की जांच भी की गई। शिविर में वृंदावन के डा. श्राफ नेत्र चिकित्सालय की टीम के नेत्र परीक्षक पंकज सिंह, हेल्थ वर्कर अभिषेक चौधरी, कपिल, आकाश का विशेष सहयोग रहा।

नेत्र परीक्षक बबलू चौधरी ने जांच के साथ ही मरीजों को आंखों की देखभाल के लिए सलाह भी दी। उन्होंने बताया कि आंखों से संबंधित समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, लापरवाही भारी पड़ सकती है। शिविर में 105 मरीजों की आंखों की जांच की गई। वहीं, 11 मरीजों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए वृंदावन भेजा गया। इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, सुनील शर्मा, डा. रामकुमार सिंह, देवेंद्र नगाइच, सतीश सागर, बृजेश शर्मा, योगेश कौशिक, राजकुमार वशिष्ठ, मुनेश शर्मा, मुनेश चौधरी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!