रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के संदेश के साथ वन महोत्सव का आगाज

 

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के साथ ही पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 22 जुलाई को वन महोत्सव मनाते हुए वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर व आस-पास पौधे रोपित किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर एनएसएस के स्वयं सेवकों के साथ ही अन्य विद्यार्थियों में भी भरपूर उत्साह है।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वर्षाकाल प्रारंभ हो चुका है। यह मौसम पौधरोपण के लिए आदर्श माना जाता है। प्रदेश में बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। विश्वविद्यालय भी इस अभियान से जुड़कर नवीन रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत ने बताया कि विवि परिसर व आस-पास नीम, अर्जुन, जामुन, अशोक, पीपल, पाकड़, बरगद आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

पौधे की सुरक्षा व देखभाल के लिए ट्री गार्ड लगेंगे। कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने कहा कि इस बार वन महोत्सव सप्ताह में विश्वविद्यालय प्रांगण में दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पौधों का विशेष महत्व है और प्रकृति की अद्भुत देन है। हमारे आस-पास वातावरण जीवन अनुकूल और स्वास्थ्य वर्धक हो इसके लिए हम सभी के दायित्व हैं।

कुलपति प्रो. पीके दशोरा,, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने वन महोत्सव मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यार्थियों को पौधरोपण के साथ ही पौधे के जीवन को बचाने के लिए उचित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी लव मित्तल, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर ताराचंद उपाध्याय, छात्र अनमोल, सुमित, शिवम, राहुल, आयुष, रोहित, उत्कर्ष, भरत, रोहित, चंदन आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!