हेड गर्ल व बाय के लिए चुनाव हुआ संपन्न
इगलास। कस्बा के यूनिवर्सल कालेज में हेड बाय व हेड गर्ल के लिए चुनाव संपन्न हुआ। हेड बाय के लिए भरत शर्मा, मनीष कुमार, समीर खान, धीरज सिंह व हेड गर्ल के लिए तान्या राघव, विनीता शर्मा, आस्था शर्मा, वाइस हेड गर्ल के लिए बाबू सिंह, लोकेंद्र, कीर्ती, नैनसी, खुशी, स्पोर्ट्स कैप्टन के लिए यतिन, यश, गोपाल, शोभा, राधिका, प्रिंस, चंचल, अक्षरा ने नामांकन किया था। सभी पदों के लिए विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। मतदान अधिकारी अर्पित अग्रवाल, एसी वर्मा, इंद्रदेव, लोकेश, शालू शर्मा, प्रमोद शर्मा रहे। इन्होंने बताया कि परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया जाएगा। प्रधानाचार्या दीप्ती सिंह व निदेशक पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।