शिक्षकों से केंद्र सरकार की उपलब्धियां पर की चर्चा
इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ पीयूष दत्त शर्मा ने शिक्षकों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि एवं योजनाओं से अवगत कराते हुए महाजनसंपर्क अभियान के उद्देश्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सौ से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए छात्रों के हित में बताया। समाजसेवी नितिन अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियां बताने वाले सजग प्रहरियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शुभम शर्मा, सीपी शर्मा, प्रवेश अग्रवाल, राजेश कुमार, राहुल उपाध्याय, उमेश कौशिक, अशोक राय, सीमा खुराना, नीतू तोमर आदि थे।