रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सेवानिवृत्ति पर प्रवक्ता मुकेश शर्मा व अजय तिवारी को दी विदाई

इगलास। कस्बा स्थित श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज में श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज के प्रवक्ता मुकेश शर्मा और अजय तिवारी के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, प्रबंध समिति एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों शिक्षकों के दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में समाजसेवी हरीश शर्मा, प्रबंधक गौरव शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा ने प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों प्रवक्ताओं का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने ज्ञान व अनुभव से कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया। उनके योगदान को विद्यालय परिवार सदैव स्मरण रखेगा। अंत में दोनों प्रवक्ताओं ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!