रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मनुष्य को जीवन में अपनानी चाहिए परोपकार की भावना

मथुरा। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्यामधाम कॉलोनी के मां लीलावती आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। बाल व्यास दीदी वृंदा किशोरी एवं बृज किशोर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि बालक ध्रुव ने विपरीत परिस्थितियों में भी अटूट श्रद्धा और तपस्या के बल पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त की। ध्रुव की कथा हमें यह शिक्षा देती है कि दृढ़ संकल्प, भक्ति और विश्वास से असंभव भी संभव हो जाता है तथा ईश्वर सच्चे भक्त की पुकार अवश्य सुनते हैं। व्यासों ने कहा कि भगवान की भक्ति से मनुष्य के जीवन के दुख दूर होते हैं और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा अहंकार, क्रोध और मोह जैसे विकार समाप्त होते हैं। भगवान के नाम का स्मरण ही कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का सरल मार्ग है। उन्होंने बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में सेवा, दया और परोपकार की भावना अपनानी चाहिए, तभी जीवन सार्थक बनता है। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। इस अवसर पर मुख्य यजमान मयंक शर्मा व नीलम शर्मा सहित संजय गोस्वामी, अंकित अग्रवाल, अरविंद शर्मा, पुष्पा देवी, सुधा माझी, लालू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!