मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर दी श्रद्धांजलि
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में बीएचयू के संथापक व भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव देश व समाज के उत्थान हेतु सर्वस्व त्याग और समर्पण की भावना से काम करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने मालवीय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका दृढ़ मत था कि भारत की गरीबी तभी दूर हो होगी जब यहां की जनता शिक्षित और प्रबुद्ध हो। वे धार्मिक संकीर्णता एवं सांप्रदायिकता के घोर विरोधी थे। लवकुश उपाध्याय ने कहा कि मालवीय की कीर्ति, यश और उनकी शिक्षा सभी भारतीयों के मन मस्तिष्क में आज भी विद्यमान है। इस अवसर पर रिषभ प्रताप सिंह, प्रियांशु ठेनुआं, प्रशांत ठेनुआं, पुष्पेंद्र कुमार, शशांक, सुधांशु, गौरव, अंकित, विशाल, पवन कुमार, बबलू, गुड्डू सिंह आदि थे।