रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ वेटरन्स क्रिकेट टीम घोषित, योगेंद्र को टीम की कमान

अलीगढ़ वेटरन्स क्रिकेट टीम घोषित, योगेंद्र को टीम की कमान

अलीगढ़। अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (एडीवीसीए) ने शुक्रवार को गाजियाबाद के खिलाफ होने वाले क्रिकेट मुकाबले के लिए अपनी 12 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है। इस अहम मुकाबले के लिए टीम का नेतृत्व अनुभवी खिलाड़ी योगेंद्र गौड़ करेंगे।

एडीवीसीए के अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत और महासचिव पंकज शर्मा ने टीम का ऐलान करते हुए बताया कि चयन में खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म और निरंतरता को प्राथमिकता दी गई है। टीम में अलीगढ़ के उन वरिष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो मैदान पर लगातार अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं। अध्यक्ष ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि टीम एकजुट होकर शानदार खेल दिखाएगी और विजय हासिल करेगी।

ग्रेटर नोएडा में होगा मुकाबला

अलीगढ़ और गाजियाबाद के वेटरन्स के बीच यह रोमांचक मैच ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसके लिए एडीवीसीए की टीम शुक्रवार की सुबह आठ बजे अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होगी।

ये खिलाड़ी हैं टीम में

योगेंद्र गौड़ (कप्तान), रिंकू, आदेश सिंह, कृष्ण कुमार, महेश जादौन, वरुण, भरत, अरविंद, सरताज, मोहम्मद नदीम, संदीप और परमिंदर। टीम के शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए खेल प्रेमियों के साथ-साथ एडीवीसीए से जुड़े प्रदीप सिंह, फरहत अली खान, देवेंद्र पाराशर, मोहम्मद सलीम, जितेंद्र भारद्वाज और मोहम्मद आसिफ ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!