रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में भागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

इगलास। कस्बा के शिवदान नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ श्री गणेश व भागवत पूजन के साथ किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं लाल चुनरी ओढ़े सर पर कलश धारण करके हरि गुणगान करते हुए चल रही थी। कस्बा के मुख्य मार्गाें से परिक्रमा करके कथा स्थल पर पहुंची यात्रा ने विश्राम लिया। कथा स्थल पर कलश व भागवत जी की स्थापना की गई। परीक्षत डा. अनिल वर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर तक दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक कथा होगी। एक जनवरी को भंडारा होगा। व्यास राजवीर सिंह ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कलयुग के समस्त पापों का नाश करने वाली है। इस अवसर पर लाला बाबू, रामकुमार अग्रवाल, गोपाल सिंह, अजीत सिंह, किरनपाल सिंह, विजय वर्मा, डा. देश दीपक वर्मा, कृष्णा वर्मा, अरुण वर्मा, आदित्य, संजय आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!