प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में मनाया क्रिसमस डे
इगलास। कस्बा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र पर क्रिसमस डे को अध्यात्मिक रूप से मनाया गया। बीके हेमलता बहन ने कहा कि जिस प्रकार सेंटा क्लाज बच्चों के लिए सौगात लाते हैं उसी प्रकार स्वयं निराकार परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित होकर स्वर्ग की सौगात लाए हैं। योगेंद्र सिंह ने कहा कि जीजस ने गौड़ का संदेश दिया था, लेकिन लोगों ने उन्हें उनके सजाएं दी इसके बाद भी उन्होंने लोगों के लिए शुभ भावनाएं रखीं। इस अवसर पर बाबूलाल, जितेंद्र, अरविंद, विपिन, मोहिनी, कान्हा, डौली, सीमा, शशी, रचना, ओमवती, किरण, सोनिया, समीक्षा, नीलम, खुशी, रागिनी आदि थे।