मां-बेटी के साथ दुकान में घुसकर की मारपीट
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव छैंछऊ निवासी रेखा देवी पत्नी प्रमोद वर्मा ने गांव के ही कुछ लोगों पर दुकान में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार की रात्रि करीब 10:30 बजे गांव के ही कालू उर्फ योगेंद्र व काका उर्फ पुष्पेंद्र पुत्रगण चंद्रपाल, दिलीप पुत्र गुड्डू, तन्नू पुत्र हीरा सिंह दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। उधार देने से मना करने पर यह लोग दुकान में अंदर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने व बेटी शीतल वर्मा ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। बेटी के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। चीख सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है।