रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राेड ठीक न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

इगलास। अलीगढ़-गौंडा रोड के निर्माण की मांग को लेकर मंडला की पुलिया पर किसानों ने एकत्रित हुए। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया कि डीएम ने नवाडा निधि से छह माह पहले 22 करोड़ की स्वीकृत कर शासन को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गौंडा रोड की जटिल समस्या का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि रोड नहीं बना तो लोकसभा चुनाव में किसान भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे। भाकियू चढूनी के मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह सूर्यवंशी ने कहा रोड का निर्माण नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में नहीं घुसने देंगे। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, जयपाल सिंह, रूपेश कुमार, भीष्म पाल सिंह, महिपाल सिंह, मुकेश कुमार, लोकेंद्र सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!