रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

लोधा। क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी मेंं करीब 45 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे मे घायल युवक की उपचार के दौरान रविवार देर रात में जेएन मेडिकल कालेज में माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार केशोपुर जोफरी निवासी 24 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र बिरमा बाइक रिपेरिंग का काम करते थे। करीब 45 दिन पूर्व वह गांव कही साथी रूपेंद्र के साथ स्कूटी से गांव लौट रहे थे। तभी गांव के ही पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क बंबा में गिर पड़ी थी। जिसमें स्कूटी सवार दाेनों युवक घायल हो गए थे। परिजनों ने घायलों को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार रात को उपचार के दौरान पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक बेटा के पिता थे।

——-

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास रविवार देर रात में ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रोरावर पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जनपद सिवान के रानी बारी की मढ़िया निवासी अभिषेक पुत्र चंद्रिका गिरि व शिवम पुत्र विनोद गिरि नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार देर रात में दोनों बाइक से नोएडा से बिहार जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रोरावर थाना पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!