रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कुलपति ने किया डाॅ. विपिन की पुस्तक का विमोचन

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डाॅ. विपिन कुमार की पुस्तक ऑडिटिंग का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. रविकांत ने किया। उन्होंने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

पुस्तक के लेखक और विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डाॅ. विपिन कुमार ने बताया कि यह पुस्तक बीकॉम करने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार लिखी गई हैं। इसमें चुनिंदा व महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम के आधार पर बनाई गई है। लेखन में डाॅ. जुबेर अहमद व डाॅ. रीमा शोधी का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि ऑडिटिंग पुस्तक विद्यार्थियों को अच्छे अंक के साथ विषय का गहन ज्ञान भी प्रदान करेगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!