रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्केटिंग में प्रतीक्षा व प्रिंस ने अपने नाम किया रजत पदक

अलीगढ़। महाराष्ट्र के खोपाली के याक पब्लिक स्कूल में 11वीं आरजीओआई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 व 18 फरवरी को किया गया था। प्रतियोगिता में अलीगढ़ की प्रतीक्षा व प्रिंस ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करके जनपद का नाम रोशन किया है।


कोच शोभित शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र में हुई चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अलीगढ़ के नौ खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। जिसमें प्रतीक्षा यादव ने शॉर्ट रेस में रजत पदक जीता व प्रिंस दक्ष ने शॉर्ट रेस में कांस्य पदक और लॉन्ग रेस में रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल विद्यार्थी हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डा. नीलम शर्मा, डायरेक्टर इंजी. राजीव शर्मा व टीम मैनेजर करिश्मा शर्मा ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कोच ने बताया कि खेल बेहतरनी रहा था। आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!