रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कारगिल दिवस : अपनी जान लुटा देंगे हम भारत के रखवाले

इगलास। भारतीय पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कस्बा के ओम सेलिब्रेशन में गर्व के साथ कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाई। इस दौरान मां भारती के सेवा में बलिदान हुए जवानों को याद किया गया और उनके स्वजन व वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों व पूर्व सैनिकों ने तहसील प्रांगण स्थित सौर्य स्तंभ पर श्रद्धांजलि देकर रणबांकुरों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे और बलिदानियों की स्मृति को अमर बनाए रखेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटा. लेफ्टिनेंट जनरल विशंभर सिंह रहे। समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपनी आवाज उठाई और बलिदानियों के स्वजन को साधुवाद दिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि यह उन मूल्यों की विजय भी थी, जो भारतीय सशस्त्र बलों के हृदय में बसते हैं। हमें अपने सैनिकों के हौसले और बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की धरोहर हैं। जो राष्ट्र सेना का सम्मान करता है वह आगे बढ़ता है। याद रखें सम्मान आचरण से मिलता है पद से नहीं। पूर्व सैनिक समाज व राष्ट्र हित में सकारात्मक कार्य करते रहें। मुख्य अतिथि ने अपनी पत्नी सुमन सिंह सहित खैर में शौर्य स्तंभ बनाने के लिए 51 हजार का चेक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को सौंपा।

गायकारों ने अपनी जान लुटा देंगे हम भारत के रखवाले आदि देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समापन राष्ट्रगान व भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ। अध्यक्षता रामजीलाल सिंह व संचालन हाकिम सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीएम खैर महिमा राजपूत, समाज सेवी हरीश शर्मा, महिपाल सिंह, गुलाब सिंह, रमेश चंद रावत, सुरेश चंद शर्मा, शिशुपाल सिंह, जवाहर सिंह, नेपाल सिंह, विनीत सारस्वत आदि थे।

कैडेटों ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

इगलास। नगर के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने कारगिल युद्ध में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएम विक्रम सिंह 9 यूपी एनसीसी बटालियन हाथरस व एएनओ वर्षा जादौन के संरक्षण में कैडेटों का दल तहसील परिसर में बलिदानी स्मारक पहुंचा। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल व प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन में कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए सैन्य जीवन की महत्ता, राष्ट्र सेवा के प्रति तत्पर रहने व जीवन जीने की कला के महत्व को प्रतिपादित किया। इस अवसर पर एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी आदि थे।

वहीं शिवदान सिंह इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों ने रंगोली बनाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केपी सिंह, मंजू सिंह, सतेंद्र सिंह, कुलदीप सक्सेना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!