रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नारी को कर्तव्यों को समझते हुए सपनों को करना चाहिए साकार

इगलास। चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी महाविद्यालय में सम्मान समारोह हुआ। जिसमें महिला राज्य आयोग की सदस्य मीना कुमारी, एलडीसी सौम्या सिंह, अर्चना यादव, डा. रागिनी, प्राचार्य डा. हरीश चाहर, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की कल्पना शर्मा उपस्थित रही। अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने की। मीना कुमारी ने कहा कि महिला को संसार की जननी बताते हुए उनके बिना संसार को अधूरा बताया। डा. प्रतिभा, लक्ष्मी, डा. पिंकी गौतम, डा. कृष्णा सिंह, डा. आकांक्षा पाराशर, डा. पूनम शर्मा आदि सहित 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साजिया ने सन से बनी गुड़िया, घोडा़ आदि आइटम, दीक्षा सोलंकी ने मूर्ति साफ करने के उत्पादन का स्टाल लगाया।

 परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं की आत्मरक्षा और मनोबल वृद्धि के लिए चलाई जा रही पहल मिशन नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनना ही हर बालिका का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर वैष्णवी, उदिति, निधि, प्रिया, भावना, शगुन, कल्पना, खुशबू, वेदिका आदि थे। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विचारगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने कहा कि आज नारी को शिक्षित होकर अपने कर्तव्य को समझते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए कार्य करने चाहिए जिससे उनका लक्ष्य आसान बने। सीमा खुराना ने कहा कि महिलाओं को एक दूसरी महिला की मदद करनी चाहिए। नीतू तोमर ने घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। अलका शर्मा, प्रीति सिंह नारी के विकास पर बल दिया। इस अवसर पर अंजलि वशिष्ठ, विमलेश वर्धन, पूजा, शिवानी, रितु गौर, ज्योत्सना शर्मा आदि थे।

error: Content is protected !!