रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलैक्ट्रेट कार्मिक मनोज कुमार कश्यप बने जिलाध्यक्ष

अलीगढ़। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा अलीगढ़ की बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार कश्यप को जिलाध्यक्ष एवं वीरेश कुमार को जिला मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया, साथ ही संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं मार्गदर्शन के लिए नरेश कुमार तिवारी को जिला संरक्षक और हुकम सिंह बघेल को जिला सलाहकार के रूप में दायित्व सौंपा गया।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया कि वे आगामी एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। श्री सिंह ने कहा कि यह नवगठित टीम जिले के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगी और उनके हितों की रक्षा व उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी। जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि महासंघ की यह पहल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संगठित स्वरूप को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और भविष्य में जिले में कर्मचारियों की आवाज को और अधिक प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!