इगलास में रक्तदान शिविर तीन अगस्त को
इगलास। राष्ट्रीय युवा संगठन एवं खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा तीन अगस्त को कस्बा में अलीगढ़ रोड स्थित किशन जी मैरिज होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। नितिन अग्रवाल, सूरज शर्मा, उदित गौड़, मुकुल अग्रवाल, सोनू बंसल व रजत अग्रवाल का कहना है कि रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया। एक व्यक्ति रक्तदान करके चार व्यक्तियों की जान बचा सकता है। वहीं रक्तदाता भी शारीरिक रुप से तथा सामाजिक रुप से लाभान्वित होता है। रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।