रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की छापेमारी

अलीगढ़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में मिलावटी एवं निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष छापामार अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

अभियान के अंतर्गत मैरिज होम, किराना दुकानों एवं मिठाई प्रतिष्ठानों से सादा घेवर, सोनपापड़ी,  बर्फी, बूंदी, रसगुल्ला, घी खाद्य पदार्थों के कुल 09 नमूने लिए गए। जांच के लिए लिए गए इन नमूनों में प्रमुख रूप से पंडित दूध डेयरी, श्री लक्ष्मी मिष्ठान भण्डार, मैसर्स नेस्ले स्वीट्स, मैसर्स मृदुल स्वीट्स एवं अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों से 10 किलोग्राम बूंदी, 25 किलोग्राम छेना रसगुल्ला मौके पर ही नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) दीनानाथ यादव ने बताया कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!