रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में पूर्व सैनिकों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

इगलास। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को पूर्व सैनिक कल्याण सेवा समिति ने धरना दिया और प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा गंदी मानसिकता सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ अभद्र और कायराना व्यवहार करते हैं। 17 अगस्त को भुनी टोल प्लाजा मेरठ पर टोल कर्मियों द्वारा एक सैनिक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। जो सैनिक आपरेशन सिंदूर में भाग लेने के बाद छुट्टी पर अपने घर आया था। जहां भारत में वीर सैनिकों का सम्मान करते हुए फूल बरसाए गए। वहीं, कुछ क्रूर आपराधिक अपराधी झुंड बनाकर सैनिक की खंभे से बांधकर पिटाई करते थे। जिससे सैनिकों का आत्मविश्वास गिरा है। शासन और प्रशासन इसे निंदनीय मानते हैं। पूर्व सैनिकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कार्रवाई की मांग की। राजेश कुमार, जवाहर सिंह, कुंवरपाल सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, जगवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, नेपाल सिंह, महावीर सिंह, शीषपाल सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश चंद्र, ओमप्रकाश सिंह, हाकिम सिंह, तेज सिंह, शंकर सिंह, अनिल गुप्ता, जगवीर सिंह, गुलाब सिंह, विजय सिंह आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!