रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अतरौली : ग्रापए की बैठकों में पत्रकार हितों और संगठन मजबूती पर मंथन

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की ओर से तहसील अतरौली क्षेत्र में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। कस्बा अतरौली एवं दादों में आयोजित बैठकों में पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा तथा एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष बनने पर देवेंद्र पाराशर का स्वागत

बैठकों के दौरान देवेंद्र पाराशर को जनपद अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पत्रकार साथियों ने फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

पत्रकारों की एकता से ही संगठन होगा मजबूत : राज नारायण सिंह 

मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत पत्रकारों की एकजुटता में निहित है। यदि सभी पत्रकार एक मंच पर संगठित होकर कार्य करेंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान कराने में आसानी होगी। उन्होंने पत्रकारों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और एक-दूसरे के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पत्रकार हितों की रक्षा प्राथमिकता : देवेंद्र पाराशर

जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा उनके उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकार अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, ऐसे में संगठन उनकी आवाज को मजबूती देने का कार्य करेगा। उन्होंने आगामी दिनों में जनपद स्तरीय परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की। साथ ही पत्रकारों से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने में सहयोग की अपील की।

संगठन विस्तार और संवाद पर दिया गया बल

मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं योगेश कौशिक ने पत्रकारों की भूमिका, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार रखे। तहसील अध्यक्ष केपी राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। सभी ने संगठन विस्तार और आपसी समन्वय बनाए रखने का संकल्प दोहराया। बैठकों में सूरजपाल सिंह, रिंकू कुमार, शिवम यादव, मुकेश वर्मा, आशीष कपूर, हनीफ खान, जितेंद्र यादव, मुनीष खान, नरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!