रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का होगा भव्य परिचय सम्मेलन

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उप्र की जनपद अलीगढ़ इकाई की बैठक रविवार को सासनी गेट स्थित जनपद कार्यालय पर हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को जनपद अलीगढ़ का परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और आपसी समन्वय के साथ तैयारियां करने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती पत्रकारों की एकता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि परिचय सम्मेलन का उद्देश्य जिलेभर के पत्रकारों, पदाधिकारियों और सदस्यों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय एवं संवाद को बढ़ावा देना है। इससे संगठन में समन्वय और एकजुटता और मजबूत होगी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री योगेश कौशिक करते हुए पत्रकार एकता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। कहा कि सभी सदस्यों को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। बैठक में मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, पवन कमल के संपादक पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्यम शर्मा, विश्वास शर्मा, जिला महामंत्री अमन मलिक, कोल तहसील अध्यक्ष अमित टाइगर, इगलास तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजकुमार शर्मा, तहसील संप्रेक्षक विशाल उपाध्याय, मंडल मीडिया प्रभारी चेतन वाष्र्णेय आदि ने विचार रखे और सम्मेलन में सत प्रतिशत सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!