रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वैश्य संगठन के सुमित गर्ग अध्यक्ष, लव मित्तल महामंत्री व गौरव बने कोषाध्यक्ष

वैश्य संगठन के सुमित गर्ग अध्यक्ष, लव मित्तल महामंत्री व गौरव बने कोषाध्यक्ष

इगलास। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की तहसील इगलास कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष संदीप नक्षत्र, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री राकेश गुप्ता लीडर एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल की देखरेख में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुमित गर्ग को तहसील अध्यक्ष, डा. लव मित्तल को महामंत्री तथा गौरव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष संदीप नक्षत्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय एवं समर्पित लोगों को कार्यकारिणी से जोड़ा जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने के साथ सामाजिक हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सौरभ गर्ग, सुमित अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुनीत गर्ग आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज को एकजुट करने और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अध्यक्ष सुमित गर्ग ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर एकजुटता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। महामंत्री डा. लव मित्तल ने कहा कि महामंत्री के रूप में संगठन की गतिविधियों को सक्रिय बनाने का प्रयास करूंगा। समाज के लोगों के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल संगठन ने मुझे जो दायित्व दिया है, उसे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। संगठन के सामाजिक कार्यों में सहयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास रहेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!