रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बैंकों प्रोडक्ट्स का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, छात्रों को मिलेंगे करियर के अवसर

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ऑटोमोटिव व इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘बैंकों प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड’ के सौजन्य से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।

प्लेसमेंट ड्राइव में बतौर मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ आरवी एसोसिएट्स की सीईओ डॉ. रश्मि रमन, बैंकों प्रोडक्ट्स की मैनेजर रिक्रूटमेंट नेहा, असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) जयेश डाभी तथा सीनियर इंजीनियर बीरेंद्र उपस्थित रहे।ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. लव मित्तल एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका औपचारिक अभिनंदन किया। कॉर्पोरेट प्रेजेंटेशन के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बैंकों प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड की कार्यप्रणाली, इंजन कूलिंग सिस्टम, हीट-ट्रांसफर टेक्नोलॉजी और ऑटोमोटिव सेक्टर में कंपनी के योगदान की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को आधुनिक उद्योग की आवश्यकताओं, तकनीकी कौशल और करियर विकास के अवसरों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्य, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!