रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्रुति ने पहले प्रयास में उतीर्ण की CA की परीक्षा

खैर। कस्बा के मोहल्ला शिकरवार निवासी सोनल अग्रवाल की बेटी श्रुति अग्रवाल ने पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकांटेंट (CA)की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। श्रुति की इस सफलता पर परिजनों व कस्बा के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का बधाईयां देने को उनके घर पर तांता लगा हुआ है।

पहले प्रयास में पाई सफलता

पिता सोनल अग्रवाल व्यवसाई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी श्रुति पढ़ने में शुरू से होनहार रही है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी से उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनीवर्सिटी से स्नातक में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उसने दिल्ली में चार्टर्ड अकाटेंट की तैयारी की और पहले प्रयास में ही उसने दोनों ग्रुप की परीक्षा को पास कर लिया।

माता-पिता व परिजनों को दिया श्रेय

श्रुति ने इस उपलब्धि का माता ऋतु अग्रवाल, पिता सोनल अग्रवाल, दादा विनोद अग्रवाल व दादी कमलेश अग्रावा को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि भाई ध्रुव अग्रवाल गाेरखपुर यूनीवर्सिटी से बीटेक कर रहे हैं।

चैयरमैन ने दी बधाई

श्रुति की कामयाबी पर पालिका चैयरमैन संजय शर्मा, भाजपा नेता कालीचरन शर्मा समेत कस्बा के तमाम समाजसेवियों ने उनके घर पर पहुंचकर बुके देकर व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। श्रुति की सफलता को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!