रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

SP सिटी ने SDM व CO के साथ भुमियां बाबा मंदिर का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

गभाना। कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम का SP सिटी ने SDM व CO के साथ निरीक्षण कर सोमवार को अायोजित होने वाले मेले की तैयारियों काे बारीकियों से देखा। उन्होंने मंदिर समिति को सभी व्यवस्थाओं को रविवार तक दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।

बता दें कि श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा मंदिर पर श्रावण मास के पड़ने वाले सोमवारों को विशाल मेले का आयोजन किया जाता हैं। वहीं बाबा की समाधी पर आस-पास क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते हैं।

जिसके लिए मंदिर परिसर में पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शनिवार को SP सिटी कुलदीप गुनावत ने SDM केबी सिंह व CO सुमन कनौजिया के साथ मंदिर पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के मध्य में पड़ने वाले प्राचीन कुंआ के आस-पास बेरीकेटिंग कराने के साथ ही पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया जाए। किसी भी श्रद्धालु को रेलवे लाइन की ओर नही जाने दिया जाए। रेलवे पुल से उतरने वाली सीढ़ियों को वन-वे रखा जाए।

उन्होंने इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए मंदिर क्षेत्र के आसपास लगातार निगरानी करने तथा किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु एवं व्यक्ति के संदेह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से परिसर में साफ-सफाई व पेयजल के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाए। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार, SSI केपी सिंह, SI हरेंद्र तौमर, मंदिर समिति प्रबंधक रवि कुमार सिंह, सतीश सिंह, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!