ढाबा पर अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, आबकारी टीम ने दो लोगों को पकड़ा
गभाना। नेशनल हाईवे पर चूहरपुर नगलिया के पास एक ढाबा पर अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। शिकायत पर आबकारी टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से बीयर, अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई है। आबकारी इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आबकारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार मेनवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात्रि में नेशनल हाईवे पर चूहरपुरनगलिया स्थित सांई ढाबा पर अवैध तरीके से शराब बेचने वपरोसने की जानकारी मिली। सूचना पर उन्होंने टीम के साथ ढाबा पर छापेमार कार्रवाई की।
तलाशी में वहां से 11 कैन बीयर, 5 पौवा अंग्रेजी के तथा 15 पौवा देसी शराब के बरामद किए। इस दौरान टीम ने वहां मौजूद दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बंटी निवासी ज्ञान सरोवर कालोनी क्वार्सीवरूपेश कुमार निवासी जिरौली डोर, लोधाबताया।
उन्होंने बताया कि वह ढावा पर अवैध रूप से लोगों को अधिक मूल्य में शराब बेचने के साथ ही परोसी जाती है। इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छापेमारी टीम में आबकारी इंस्पेक्टर परिवर्तन -1मानवेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार, ममता आदि मौजूद रहे।