SSP ने इंस्पेक्टर व दारोगाओं को किया इधर से उधर
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार देर रात में दो इंस्पेक्टर समेत 14 दारोगाओं के कार्य क्षेत्र में बदलाब करते हुए इधर-उधर किया है।
इंस्पेक्टर जगदत्त सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम बन्नादेवी से DCRB प्रभारी, इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम गांधीपार्क से इंस्पेक्टर क्राइम देहलीगेट, दारोगा नीतू वर्मा को सासनीगेट से महिला थाना, दारोगा अमित कुमार को बरला से चौकी प्रभारी सिंधौली, पालीमुकीमपुर,
दारोगा राकेश सिंह को चंडौस सेचौकी प्रभारी कस्बा इगलास, दारोगा महावीर सिंह को जवां से चौकी प्रभारी पैराई मोड़, गभाना, दारोगा प्रवीन कुमार को हरदुआगंज से चौकी प्रभारी नई बस्ती बन्नादेवी, दारोगा हरेंद्र सिंह को छर्रा से चौकी प्रभारी कस्बा छर्रा,
दारोगा जितेंद्र कुमार तेवतिया को पिसावा से चौकी प्रभारी बरका खैर, दारोगा नरेंद्र सिंह को हरदुआगंज से चौकी प्रभारी जिरौली धूमसिंह अतरौली, दारोगा इशाक हुसैन को क्वार्सी से हरदुआगंज, दारोगा शिवनंदन आनंद को चंडौस से एसएसआई चंडौस,
दारोगा इजहार अहमद को अकराबाद से इगलास, दारोगा जितेंद्र कुमार को सासनीगेट से गंगीरी, दारोगा राजवीर सिंह को हरदुआगंज से चौकी प्रभारी अतरौली, दारोगा पवन कुमार चौहान को खैर में ही चौकी प्रभारी खैर बनाया है।