मां-बेटा के साथ नामजदों ने मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर नगला बंजार में नामजदों ने मां-बेटा के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर नगला बंजारा निवासी मधु पत्नी वीरपाल सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि शनिवार दोपहर को पड़ोस के उमेश व उसकी पत्नी सुनीता बेटा दिलीप के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट कर डाली। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।