रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परीक्षा देकर घर आ रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

- यमुना एक्सप्रेस वे प्वांइट 58 के पास हुआ हादसा, गुस्साए ग्रामीणों ने काटा हंगामा, तीन घंटे तक किया रोड जाम

अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर परीक्षा देकर गांव लौट रहे छात्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने शव काे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवा दिया।

मिली जानकरी के अनुसार थाना क्षेत्र के घांघोली निवासी 19 वर्षीय रामू उर्फ रामवीर पुत्र कन्हैया आगरा में सीआरपीएफ की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर रविवार शाम करीब तीन बजे जैसे ही वह यमुना एक्सप्रेस से 58 प्वांइट पर उतरकर गांव की ओर जा रहा था।

तभी किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां आ पहुंचे। हादसे से गुस्साए लोगों ने अवरोधक डालकर यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया।

घटनास्थल पर इलाका पुलिस के अलावा सीओ राजीव द्विवेदी, इंस्पेक्टर टप्पल पंकज कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद जाम को खोल दिया गया। रामवीर पांच भाई एवं दो बहन में दूसरे नंबर का था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!