रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नरेंद्र हत्याकांड में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इगलास। गौंडा कस्बा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की गई नरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के भाई ने छह लोगों पर आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी आरोपित पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।



गौंडा निवासी उदयवीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह का कहना है कि गुरुवार की शाम को भाई नरेंद्र सिंह घर के सामने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर खड़ा था। मां बीना देवी, मेरी पत्नी गायत्री, बेटी अंजली, भाई की बेटी प्राची भी दुकान पर बैठी थी। इस दौरान करन पुत्र गीतम सिंह इसका छोटा भाई अर्जुन, अंकित, मां सोनिया के साथ ही अरविंद उर्फ आनू पुत्र करन सिंह निवासी बरौला, दीपू पंडित पुत्र कालीचरण निवासी नगला दरबर व दो-तीन अज्ञात व्यक्ति आए और भाई के ऊपर फायरिंग कर दी।गोली लगने से घायल नरेंद्र को मलखान सिंह जिला अस्पताल में लेकर गए यहां उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विजय कांत शर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।



 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!