रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज पर होने पर भाकियू के पदाधिकारियों ने थाने का किया घेराब

- तहसील अध्यक्ष समेत 17 लोगों पर दर्ज हुआ है SC/ST एक्ट में मुकदमा

लोधा। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कोल तहसील अध्यक्ष गवेंद्रपाल सिंह समेत 17 लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज होने पर किसानों में आक्रोश पनप गया। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने थाना का घेराब करते हुए फर्जी मुकदमे को वापस कराने की मांग की। सीओ के आश्वासन पर गुस्साएं किसान शांत हुए।

भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों पदाधिकारी व किसान एकत्रित होकर लोधा थाना पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान उठाते हुए थाने का घेराब किया। प्रदेश महासचिव ने प्रभारी निरीक्षक लोधा की एक पक्षीय कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की।



उन्होंने कहा कि भाकियू के कोल तहसील अध्यक्ष गवेंद्रपाल सिंह का बोर्ड गांव सदरपुर के बाहर लगा था। जिस पर कई बार असामाजिक तत्वों ने कई बार क्षतिग्रस्त कर दिया। तहसील अध्यक्ष की ओर से लिखित में तहरीर देने के बाद भी प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक की गलत कार्य प्रणाली को लेकर वह DIG व SSP से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।

वहीं युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि बच्चों में हुए विवाद को इस तरीके से बना दिया गया कि 17 निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जबकि जिन लोगों का FIR में दिया गया है, उनमें से कोई भी व्यक्ति मौके पर मौजूद ही नही था।सूचना पर सीओ गभाना सुमन कनौजिया माैके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने गुस्साएं किसानों को समझाते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाएगी। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। इस दौरान किसान नेताओं ने मामले को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान डॉ. दिग्विजय सिंह, टीपी सिंह जादौन, सोहन सिंह, लता अग्रवाल, राकेश ठाकुर पार्षद, नरेंद्र सिंह, गोविल जादौन, सुधीर ठाकुर, ठा. सोहन सिंह, ठा. ओमपाल सिंह, प्रमोद गौड़, राजू ठाकुर, भुवनेश्वर सिंह, भूरा ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा, भगवानदास चौहान, सत्य प्रकाश छौकर, आचार्य भरत, डीपी सिंह ब्लॉक प्रमुख हसायन, तरुण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, जितेंद्र सिंह, वीरपाल यादव, राजकुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष लोधा, दीपक ठाकुर तहसील अध्यक्ष गभाना, मनोज कौशिक, संजय सिंह, सोनू ठाकुर, जुगेंद्र सिंह, हरकेश, सचिन, डॉ. यूनुस खान, सुमन देवी, पिंकी, अर्जुन सिंह, पुरुषोत्तम, अमित, बंटी सैनी, गोपाल , आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!