रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू नेताओं ने विद्युत सव स्टेशन का किया घेराव

इगलास। क्षेत्र के गांव महुआ, जारौठ व रामनगर में बिजली आपूर्ति को लेकर भाकियू (सुनील गुट) ने हटलपुर-ताहरपुर सव स्टेशन पर तैनात जेई सुदेश कुमार का घेराव किया। विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने द्वारा बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष किशन सिंह लोधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सव स्टेशन हटलपुर-ताहरपुर पहुंच गया। गांव महुआ, रामनगर व जारौठ के किसान भी पहुंच गए। जेई सुदेश कुमार से जमकर नोकझोंक हुई। किसान संविदा कर्मी जोगेंद्र के व्यवहार से नाखुश थे। आरोप था कि संविदाकर्मी शिकायत पर पैसे की मांग करता है। किसानों ने व्यवस्था में सुधार के साथ ही संविदा कर्मी को हटाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, मनोज शर्मा, राजकुमार, विनोद चौधरी, अजय पाल सिंह, राजेश सिंह, कुशल पाल तोमर, रविंद्र तोमर, राकी ठाकुर, पूरन सिंह, राधे ठाकुर, सूरजपाल सिंह, यतीश गुप्ता, प्रमोद तोमर, विजय तोमर, संजीव कुमार, अशोक कुमार, मुकेश वशिष्ठ, मोहसिन मेवाती, नीरज आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!