रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

क्राइम डायरी सर्किल इगलास

चांट में कीड़ा निकलने पर शिक्षक को पीटा

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बादामपुर निवासी अभिषेक निगम का कहना है कि उसके पिता जगदीश प्रसाद पुत्र रघुवीर सिंह बिजहरा स्थित कंपोजिट स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार को स्कूल से घर जाने पर भूख लगने पर कस्बा में गौंड़ा मोंड़ पर चांट खाने लगे। चांट में कीड़ा निकलने पर पिताजी से कहासुनी के दौरान दुकानदार टिंचू पुत्र बाबूलाल ने अपने साथी ललित उर्फ बिहारी पुत्र नामालूम के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे उसके पिता के गंभीर चोट आई हैं। गंभीर हालत में शिक्षक को जेएन मेडिकल कालेज हास्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। डाक्टरी परीक्षण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी को बहला कर ले गए, रिपोर्ट दर्ज

इगलास कोतवाली क्षेत्र की बेसवां चौकी के एक गांव से तीन दिन पूर्व एक किशोरी को बहला-फुसला कर आरोपित अपनी मां व बहन के साथ भगा ले गया।

अपहृता के भाई ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि 12 जुलाई को उसकी बहन को गांव का ही अमनदीप पुत्र लक्ष्मी नारायण उसकी मां कमलेश व बहन नीतू बहला-फुसला कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

गौंडा थाना पुलिस के द्वारा सचिन पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी भडीरा को किनमासा नहर पुल से हृदय की नगरिया को जाने वाले कच्चे रास्ते से रविवार को गिरफ्तार किया था। उससे 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इंस्पेक्टर विजय कांत शर्मा ने बताया आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

नरेंद्र सिंह हत्याकांड में अर्जुन एवं दीपू गिरफ्तार 

गौंड़ा कस्बा में दो दिन पहले हुए नरेंद्र सिंह हत्याकांड में पुलिस ने नामजद दो अभियुक्त को नयावास नहर पुल से तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

विदित रहे कि गुरुवार की शाम नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई उदयवीर सिंह ने छह लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस आकाश उर्फ अंकित सिंह को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। रविवार को अर्जुन पुत्र गीतम सिंह, दीपू पंडित उर्फ दीपक सारस्वत पुत्र कालीचरण निवासी नगला दरबर को भी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अर्जुन पर 10 मामले पंजीकृत हैं। वहीं दीपू पंडित पर भी कई मामले पंजीकृत हैं। अन्य आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपित ने सोनिया सिंह को भी अभिरक्षा में लिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!