रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मूंग निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आया युवक, मौत

चंडौस। क्षेत्र के गांव नगला सरूआ में मूंग निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाम मौत हो गई। घटन के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नगला सरूआ निवासी बालिस्टर सिंह का 29 वर्षीय छोटा बेटा विष्णु कुमार खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार दोपहर में वह खेतों पर ट्रैक्टर व थ्रेसर लेकर मूंग निकालने गए थे। मूंग निकालने के दौरान थ्रेसर में लादा एकत्रित हो गया।

जिस पर वह थ्रेसर के ऊपर चढ़कर पैर से लादे को निकालने की कोशिश करने लगे। तभी अचनाक से वह अनियंत्रित होकर थ्रेसर के टापे पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद परिजनों व मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। परिजन विष्णु को गंभीर हालत में चंडौस स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों के अनुसार विष्णु तीन भाईयों में सबसे छोटे थे।



महिला को पूजा करने के दौरान सर्प ने डंसा, मौत

चंडौस। क्षेत्र के गांव ताजपुर में घर में पूजा कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। परिजन महिला को गंभीर हालत में बायगिरियों के अलावा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी पृथ्वीराज चौहान की 55 वर्षीय पत्नी विनीता सिंह सोमवार को अमावस्या के अवसर पर घर पर ही पूजा-अर्चना कर रही थी। जैसे ही वह पूजा की अलमारी में धूपवत्ती रखने के लिए पहुंची। तभी पहले से वहां बैठे सांप ने उन्हें डंस लिया। चीख-पुकार पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फिर भी अपनी हिम्मत नहीं खोई, वह उन्हें उम्मीदों के साथ बायगीर के पास लेकर पहुंचे। जहां पर बायगीर भी उन्हें नहीं बचा सके। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतका चार बच्चों की मां थी।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!