रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पूर्व सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस

इगलास। पूर्व सैनिक कल्याण एवं सेवा समिति का छह वां स्थापना दिवस वकारगिल विजय दिवस शुक्रवार को कस्बा के ओम सेलिब्रेशन में मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में बलिदानियों को दीप प्रज्जवलित श्रद्धांजलि दी गई। देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले रणबांकुरों को याद किया गया।

अध्यक्ष सूबेदार मेजर महिपाल सिंह ने संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। ओनरी कैप्टन दिगंबर सिंह व गुलाब सिंह ने नई पेंशन योजना से अवगत कराया। कैप्टन हरपाल सिंह, शंकर सिंह, मनु वर्मा आदि वक्ताओं ने संगठन को शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता रामजीलाल व संचालन सूबेदार मेजर हाकिम सिंह ने किया। इस अवसर पर जवार सिंह, नेपाल सिंह, सुरेश शर्मा, शिशुपाल सिंह, भगवान सिंह, आरसी शर्मा, बच्चू सिंह, हरवीर सिंह, हाकिम सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!