रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इगलास। भाकियू ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को उठाया। समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर चिंता व्यक्त की। अपनी मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री आदि के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम महिमा को दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार सहकारिता पर जोर दे रही है इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। रेल में जनरल बोगी कम की जा रही हैं, यह गरीबों के साथ छल है। अधिकारियों की सांठगांठ से प्रदेश में कीटनाशक दवाओं में मिलावट का खेल चल रहा है। बिजली की दर बढ़ाए जाने से किसान परेशान है। उन्होंने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है। अध्यक्षता हीरा सिंह व संचालन सुमित शर्मा ने किया। इस मौके पर रामअवतार ठेनुआ, प्रदीप अग्रवाल, श्रेयस शर्मा, गिर्राज स्वामी, सुरेश कटारा, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल चौधरी, रोशन लाल गौतम, रतन सिंह, राजवीर सिंह, विनोद पुंढीर, बीना पौरुष आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!