रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ विरोध पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

खैर। क्षेत्र के एक गांव में नामजद आरोपी ने घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ कर डाली, विरोध पर महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है जब बचाव में बेटा आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसएसपी के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने दो बच्चों का भरण-पोषण करती है। आरोप है कि चरन सिंह पुत्र घमंडी उस पर बुरी नजर रखता है और आने-जाने पर रास्ते में अश्लील कमेंट करता है, लेकिन वह सामाजिक लोक लाज के चलते आरोपी का काेई विरोध नहीं करती है। बीती 18 जुलाई की दोपहर में वह घर पर थी। तभी चरन सिंह गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने धोती से फंदा लगाकर उसका गला दबा दिया और चाकू के प्रहार से घायल कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे को भी आरोपी ने चाकू से प्रहार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!