रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धरती के श्रंगार को आओ मिलकर पेड़ लगाएं

- तहसील क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर पौधे किए रोपित

गभाना। तहसील क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पौधे रोपित कर उनके संरक्षित करने की शपथ ली गई।

गभाना नगर पंचायत की ओर से श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह व अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह ने संयुक्त रूप से पौधे रोपित किए।

इस मौके पर बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा का भूषण है। पर्यावरण प्रदूषण से कराह रही धरती को हरित श्रंगार देकर ही हम मानव जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में सभी अपनी सहभागिता निभाते हुए एक-एक पौध जरूर रोपित करें तथा उन्हें संरक्षित करने का जिम्मा भी लें,ताकि हम पर्यावरण काे बचाने के साथ ही आगे आने वाली पीढ़ियों को अच्छा जीवन दे सकें। चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि पेड़- पौधे मात्र वृक्षों का समूह नहीं अपितु हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। ये हमारे जीवन के आधार हैं। इनका लालन-पालन अपनी संतान के समान करें। पौधरोपण कार्यक्रम का कद छोटा है, किंतु उसका असर और परिणाम दोनों इतने व्यापक होते है कि वह आने वाली कई पीढ़ियों को स्वस्थ्य औल लंबा आयुष्य प्रदान करने का कारण बनता है। यदि वृक्ष पर ध्यान नहीं रखा तो धरती का अस्तित्व ही खतरे में आ जाएगा।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र शर्मा, पं. श्यामबाबू शर्मा, सुनील चौधरी, अनिल प्रधार, भ्रगुराज सिंह, रंजीत सिंह, शरद ठाकुर, पवन सिंह, भगत सिंह चौहान, देववृत चौहान, वीरपाल सिंह, विक्रम सिंह, पुनीत सिंह, मुनेश कुमार सिंह, लिपिक नवीन कुमार सिंह, दीपक शर्मा पवन सिंह, हिमांशु सिंह, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं तहसील प्रशासन की ओर से हुर्सेना गांव में बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, संदीप चौधरी, ग्राम प्रधान मेघराज सिंह ने पौधरोपण किया।

थाना परिसर में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व लेखपालों ने पौधरोपण कतरे हुए उनके संरक्षित करने का संकल्प लिया। ग्वालरा गांव में प्रधानपति सतेंद्र सिंह भोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधे रोपित किए।

वहीं भरतरी में पंचायत घर पर वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) संजीव पाठक व ग्राम प्रधान मुनेंद्र कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया। यहां तन्नू पंडित चंद्रवीर प्रवेंद्र भोला अग्रवाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!