रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लूट की एक्टिवा के साथ दो लुटेरों को दबोचा

लोधा। थाना पुलिस ने दो लूटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से पिछले दिनों लूटी गई एक्टिवा को भी बरामद किया है।

इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मंगलवार शाम को हरिदासपुर निवासी देवेंद्र गोस्वामी के बेटा देवांश गोस्वामी से स्टेडियम से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट करते हुए व उसका गला दबाकर एक्टिवा को लूट लिया था और फरार हो गए थे। मामले में पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमरपुर कोंडला पुलिया के पास से दोनों लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम विकास पुत्र राजू व विजय पुत्र अखैराम सिंह निवासीगण नगला बरी, शिकोहाबाद रोड थाना रिजोर एटा बताया। दोनों के कब्जे से लूट की गई स्कूटी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!