सीसीटीवी कैमरों से पकड़े गए मोबाइल लुटेरे, भेजा जेल
अलीगढ। थाना रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार को चंद्रलोक कॉलोनी से महिला से मोबाइल लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट किया मोबाइल भी बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर रोरावर राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में जलालपुर निवासी प्रवीन कुमार शर्मा की पत्नी पूजा शर्मा गगन पब्लिक स्कूल से बेटा को लेकर स्कूटी घर लौट रही थी। तभी चंद्रलोक कॉलोनी में पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे मोबाइल को लूटकर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। जिसमें लुटेरे कैद हो गए। सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम ने गगन स्कूल के पास नाले की पटरी से दोनाें को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सचिन पुत्र राजेंद्र गोस्वामी व अजय पुत्र संजय यादव निवासी इंद्रानगर बताया बताया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।