रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान आयोग का गठन न हुआ तो किसान क्रांति दल लड़ेगा लोकसभा चुनाव

अलीगढ़। गोंडा रोड भीमपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन भानू के कैंप कार्यालय का सोमवार को प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्रपाल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व पंडित मनोज कौशिक ने विधिवत रूप से हवन यज्ञ कराया, जिसमें भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहूति प्रदान की।

प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु हर ब्लॉक , हर तहसील , एवं जिला मुख्यालय पर कार्यालय स्थापित कर रहा है। ताकि वहां पर किसानों से संबंधित समस्याओं का सुन कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के मार्च तक नलकूपों के बिल जमा हो चुके हैं तथा उसके बाद जो भी बिल आ रहे हैं, उन्हें कतई जमा न करे। सरकार ने घोषणा की थी नलकूपों के लिए बिजली फ्री में उपलब्ध कराएंगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भानु आंदोलन करेगा।युवा जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह काफी समय से किसान आयोग के गठन के आवाज बुलंद कर रहे है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक किसान आयोग का गठन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसान आयोग का गठन न किया तो भारतीय किसान यूनियन भानू किसान क्रांति दल से 2024 में प्रत्येक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा

मंडल संगठन मंत्री राजू ठाकुर सिंह ने कहा की बिजली विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी किसानो की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर उसे निस्तारित करे अन्यथा की स्थिति में संगठन उनके खिलाफ आंदोलन करने पर विवश होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कुलदीप सिंह ने सभी का आभार जताया, जबकि सफल संचालन कोल तहसील अध्यक्ष गवेन्द्र पाल सिंह ने किया

कार्यक्रम में जिला सचिव सुरेंद्र चौधरी, मंडल संगठन मंत्री राजू ठाकुर , सुधीर ठाकुर, देवव्रत चौहान, नरेंद्र सिंह, राकेश सिंह पार्षद, अमीना बेगम, गौरव बघेल, पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!